फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
3- डोईवाला तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक।संवाद
विज्ञापन
लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं लालतप्पड़ क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। श्रमिक कंपनी पर नियम को ताक पर रखकर श्रमिकों का सेवा समाप्त करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी के नेतृत्व में श्रमिक तहसील मुख्यालय पहुंचे और कंपनी पर नियम विरुद्ध सेवा समाप्त करने का आरोप लगाया। श्रमिकों ने तहसील में कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।



संदीप नेगी ने कहा कि लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी में 10-15 सालों से श्रमिक काम कर रहे हैं। श्रमिकों से कुशल श्रेणी का कार्य लेते हुए अकुशल श्रेणी का वेतन देकर उनके हितों को प्रभावित किया गया। कंपनी प्रबंधन से समस्या का समाधान करने का कई बार अनुरोध किया गया लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रमायुक्त हल्द्वानी पांच माह से श्रम विभाग को कंपनी में संयुक्त निरीक्षण की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिससे श्रमिक आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं। माजरी ग्रांट प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, सभासद अरुण सोंलकी, बीडीसी पंकज रावत, हिमांशु राणा, विनीत मनवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों का समर्थन किया। प्रदर्शन करने वालों में पवन नेगी, ऋषिपाल रावत, विमल सिंह, प्रकाश पवन कुमार, त्रिलोक भण्डारी, मुकेश नौटियाल, मुकेश कुमार, अनिल, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें