फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लालतप्पड़ में वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए ऊर्जा बाड़ का काम शुरू

Wed, 11 Nov 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के वार्ड तीन लालतप्पड़ क्षेत्र में वन विभाग ने ऊर्जा बाड़ लगाने का काम शुरू करा दिया है। एक किमी लंबी ऊर्जा बाड़ वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने में कारगार होगी।
विज्ञापन

बड़कोट वन रेंज अंतर्गत माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के वार्ड तीन लालतप्पड़ रिहायशी इलाकों में लंबे समय से वन्य जीवों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। वन सीमा के नजदीक क्षेत्र होने से ग्रामीण रात में घरों में से बाहर निकलने में डर रहे थे। ग्राम प्रधान निशा देवी और उपप्रधान गुरजीत कौर लंबे समय से वन विभाग से लालतप्पड़ में ऊर्जा बाड़ की मांग कर रहे थे। वन विभाग की ओर से अब इस संबंध में काम शुरू किया गया है। किसान अजीत सिंह प्रिंस ने बताया कि जंगली हाथी और गुलदार जैसे हिंसक वन्य जीवों का आवागमन बढ़ने से ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान का भय सता रहा था। किसानों को भी दिक्कतें आ रही थी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ऊर्जा बाड़ लगने से जंगली जानवरों की रिहायशी इलाकों में आवाजाही कम होगी और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान पर भी अंकुश लगेगा। बडकोट रेंज अधिकारी गणेश उनियाल ने बताया कि एक किमी लंबी ऊर्जा बाड़ लगाने के लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें