हरिद्वार रोड स्थित 72 सीढ़ी के समीप एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाने के बाद आस्था पथ पर काम कर रहे सिंचाई विभाग के श्रमिकों और त्रिवेणीघाट में तैनात जलपुलिस की मदद से महिला को सकुशल बचाया गया।
त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। इंदिरानगर विस्थापित की रहने वाली 52 वर्षीय महिला मानसिक रुप से तनाव में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला गंगा किनारे बैठी हुई थी। थोड़ी देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। महिला को सकुशल बचाने के बाद त्रिवेणीघाट चौकी पर लाया गया। महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। संवाद