फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सफलता मॉडल क्लस्टर न्याय पंचायत मारखम ग्रांट-दूधली की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने भाग लिया और लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने व अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में क्लस्टर अध्यक्ष आरती पांडेय, आईपीआरपी राधिका जोशी, बिजनेस फैसिलिटेटर सोनू जोशी, मंजू जोशी, प्रीती जोशी, पुष्पा कन्याल, आनंदी जोशी, सुमन वर्मा, हेमलता, शिप्रा नेगी, रेखा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों में सामूहिक सहभागिता से समाज में आपसी एकजुटता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें