डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के लच्छीवाला क्षेत्र में 4 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण सोमवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और लोगों की जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण होने पर खुशी जताई। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रकाश कोठारी, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, केतन गुप्ता, परशुराम, लल्लन, सनी, टेकचंद, हरि सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद