फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत खोला

विज्ञापन
छठ पर्व में त्रिवेणी घाट में उमड़े श्रद्घालु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
छठ पर्व पर तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में व्रती महिलाओं ने रविवार सुबह भगवान सूरज को अर्घ्य देकर और छठी मैया से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व गंगा घाटों में बनाई बेदियों में भगवान सूर्य और छठी मैया की संकल्प और विधिविधान के संग पूजा अर्चना की। अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौटे, साथ ही व्रती महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया।
विज्ञापन

रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों की ओर रुख किया। इस दौरान त्रिवेणी घाट समेत चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, शीशम झाड़ी, काले की ढाल, सोमेश्वर नगर, आवास विकास, वीरभद्र, आईडीपीएल, रायवाला, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों के गंगा घाटों मेें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। ब्रह्ममूहर्त में ही पूर्वांचल मूल के लोगों ने मोक्षदायिनी मां गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों में सुबह सात बजकर पैंतालीस मिनट पर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद कच्चे दूध तैयार प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोला।
हवन के बाद की उगते सूरज और छठी मैया की आरती
ऋषिकेश। सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा महोत्सव के चौथे दिन तड़के हवन किया गया। इसके बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की आरती की गई। समिति के सदस्यों ने सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद वितरण किया गया। मूर्ति विसर्जन और ध्वज बंधन के साथ के समिति ने गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया। समिति के संरक्षक शिव मोहन मिश्र ने बताया कि सफाई अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक शर्मा, जगमोहन मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, आदेश शर्मा, गिरीश चंद राजभर, राजू गुप्ता, आशुतोष शर्मा, विपिन शर्मा, पवन शर्मा, परमेश्वर राजभर, नागेंद्र सिंह, जयप्रकाश, दीनदयाल राजभर, सुरेंद्र जयसवाल, सूरज प्रसाद चौरसिया, सुरेश तिवारी, सतीश प्रसाद दुबे, प्रमोद शर्मा, अनूप गुप्ता, सोनू गुप्ता, ऋषि जयसवाल, रामानंद, राजू राव, अख्तर हुसैन, राजाराम, जितेंद्र प्रसाद, सतवीर पाल, प्रेम राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें