फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की मजबूत सदस्य होती हैं उत्तराखंड की महिलाएं : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराज्यपाल ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं से ली उत्पादों की जानकारीI
विज्ञापन


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं परिवार की सबसे मजबूत सदस्य होती हैं। मातृ शक्ति अपनी आजीविका को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग दे रही हैं। मातृशक्ति के प्रयासों से ही आर्थिक क्रांति संभव है। कहा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ ही डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने चाहिए।



सोमवार को मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मेले का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने मेले में लगे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के मेले समाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करते हैं। सरस आजीविका मेले में महिलाओं, युवाओं, कारीगरों का उत्साहवर्धन होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से कहा कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से यात्रा के दौरान खर्च की जाने वाली धनराशि में से पांच प्रतिशत की धनराशि स्थानीय उत्पाद खरीदने की बात कही है। कहा सभी मेले का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और मेले में एक दूसरे से मिलकर पहचान बढाएं और जानकारी लेने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। मेले में विभिन्न विद्यालय और संस्थानों से आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन




इस मौके पर अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग आनंद स्वरूप, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, सीडीओ मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें