फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत

विज्ञापन
जितिया व्रत पर त्रिवेणी घाट में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। योगनगरी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों ने जितिया व्रत रखा। त्रिवेणीघाट पर समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर संतान के लंबी उम्र की प्रार्थना की। समुदाय के लोगों ने बताया कि जितिया व्रत संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला व्रत है। इस व्रत में पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत रखा जाता है। यह व्रत आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तक मनाया जाता है है। स्नान आदि करने के बाद सूर्य नारायण की प्रतिमा को स्नान कराकर उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया जाता है। इस व्रत में माताएं सप्तमी को खाना और जल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करती हैं। अष्टमी तिथि को पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। नवमी तिथि को व्रत का समापन किया जाता है। बताया कि जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और उसकी मंगल कामना के लिए किया जाता है। मान्यता है कि कि जो मां ये व्रत रखती है, उसकी संतान को जीवन में किसी तरह का दुख नहीं उठाना पड़ता है और उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें