फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Wed, 15 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर होली के त्योहार पर एक महिला का कटा हुआ शव बरामद किया है। मृतका की शिनाख्त उसके पास मिले सामान के आधार पर हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बीते सोमवार की सुबह आठ बजे पुलिस को लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि शव के पास मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान अनीता पत्नी देवेन्द्र निवासी मिठ्ठी भेड़ी थाना प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि कोई तहरीर मिली तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें