फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निजी बस की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
मनसा देवी फाटक के समीप घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास पर मनसा देवी फाटक के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को चोटें आई हैं। यह हादसा तब हुआ जब दंपती हरिद्वार की ओर जा रही एक बस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बुधवार शाम करीब सवा चार बजे हरिद्वार बाईपास पर मनसा देवी फाटक के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। यहां टैंपो से उतर कर पति-पत्नी सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को हरिद्वार की ओर जा रही बस से टक्कर लग गई।
विज्ञापन




टक्कर लगने से पति प्रवीण भट्ट निवासी मनसा देवी थोड़ी आगे जाकर सड़क किनारे गिर गए जबकि उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (40) का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीण को चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों अपने बेटे को मुनि की रेती क्षेत्र में छोड़ कर आ रहे थे। यहां उनका बेटा किसी आश्रम विद्यालय में अध्ययनरत है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है। वहीं बस को सीज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें