फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सांड ने महिला को किया घायल, एम्स में किया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। प्रतीतनगर में सांड ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया है। महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जब प्रतीतनगर नगर निवासी कोमल भाटिया अपने घर के बाहर से सांड को भगाने का प्रयास किया। सांड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल महिला को 108 की मदद से एम्स भर्ती कराया गया है। बता दें कि 23 जुलाई को हनुमान चौक निवासी बजरंग पर भी सांड ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। सप्ताह भर में सांड के हमले की यह दूसरी घटना है। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने बताया कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिलाधिकारी और पशुपालन विभाग के समक्ष निराश्रित मवेशियों को गौशाला में शिफ्ट किए जाने की बात रखी गई थी। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने बताया कि पंचायत स्तर पर भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें