फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हादसे में घायल व्यक्ति की एम्स में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। सड़क पर बैठी गाय से स्कूटी टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार मीरा नगर गली नंबर-5 निवासी आनंद कुमार पाल (47) सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। सिटी गेट के सड़क पर बैठी गाय अचानक उनकी स्कूटी की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार पाल स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें टेंपो के माध्यम से एम्स पहुंचाया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह आनंद पाल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें