कांसरो-डोईवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को डोईवाला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन डोईवाला की ओर से सूचना दी गई एक अज्ञात महिला गेट संख्या 27 (सी) के पास शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई है। महिला का फोन क्षतिग्रस्त हो गया। सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाकर परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि महिला के के ससुर मंगल सिंह नेगी और सास कुंवारी देवी ने शिनाख्त की।
Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत
बताया कि मृतका की पहचान पूजा नेगी (23) पत्नी वीरेंद्र सिंह नेगी, निवासी शिव विहार चांदमारी डोईवाला के रूप में हुई। मृतका के सास-ससुर ने पुलिस को बताया कि मृतका पूजा का विवाह बीते साल 27 नवंबर को हुआ था। शादी को अभी सात माह हुए थे। पुलिस ने बताया कि मृतका के विवाह की अवधि सात साल से कम होने पर पंचायतनामा के लिए एसडीएम को रिपोर्ट दी गई है। मृतका के मायके पक्ष को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।