पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि एएनटीएफ टीम द्वारा बीते शुक्रवार को हर्रावाला में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रुखसाना निवासी धर्मकांटा बाजार पुलिस चौकी के पास थाना जसपुर उद्यमसिंह उधम सिंह नगर के पास से अवैध 45.65 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह जसपुर से देहरादून स्मैक बेचने आती है। डोईवाला और उसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छे दाम मिल जाते है। बताया कि वह पूर्व में जेल जा चुकी है।
हथौड़ा स्थित शहीद जदुनाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्