फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में लिप्त छह दबोचे

Fri, 01 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने तीर्थनगरी में अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही शराब के साथ तीन महिला और तीन पुरुषों को दबोचा है। नौ पेटी देसी शराब जब्त कर तीन बाइक सीज की है। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान त्रिवेणी घाट में आस्था पथ पर 72 सीढ़ी घाट के पास तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से देसी शराब के 210 पव्वे मिले। पुलिस ने उनकी पहचान गुजरी देवी, विद्या देवी शैैैलो देवी निवासी झुग्गी झोपड़ी, मायाकुंड के रूप में कराई।

वहीं, पुलिस ने हरिद्वार मार्ग पर मंडी तिराहा पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग तीन बाइक सवार को दबोचा। उनके पास 205 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। उनकी पहचान सचिन निवासी नई जाटव बस्ती, पवन कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी शांति नगर और सुभाष कुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर बताई। पुलिस ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी गई है। सभी पर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें