बापूग्राम में वन भूमि अतिक्रमण के मुद्दे ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। भूमियाल देवता मंदिर के समीप जुटी बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। वक्ताओं ने दोटूक कहा कि सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा और सरकार को इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बापूग्राम क्षेत्र के हजारों परिवारों पर बेघर होने का संकट आ खड़ा हुआ है। यहां लोग 50-60 वर्षों से निवास कर रहे हैं, जिसे सरकार ने स्वयं बिजली, पानी, सड़क और नगर निगम जैसी सुविधाएं दी हैं।
स्थानीय नागरिक चाहते हैं कि विधानसभा के इस विशेष सत्र में सरकार सदन में एक ठोस प्रस्ताव पास करें। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि इस आबादी वाले क्षेत्र को वन संरक्षण अधिनियम से बाहर डी नोटिफाई करके इसे राजस्व ग्राम घोषित किया जा सके। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ और भूमि अधिग्रहण पर पूर्ण विराम लगाने की गारंटी सदन में ली जाए।
आज ऋषिकेश के हजारों लोग अपनी छत बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर देख रहे हैं। क्षेत्रीय