हरिद्वार रोड त्रिवेणी घाट चौराहे से चंद्रभागा पुल तक लगा वाहनों का लंबा जाम।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वीकेंड पर बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर से पर्यटक योगनगरी पहुंचे। वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते सड़क हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस रायवाला में होने वाली ब्रीफिंग की तैयारियों में व्यस्त थी। शुक्रवार को हरिद्वार ऋषिकेश हाइवे पर पर्यटकों के वाहनों का रैला उमड़ पड़ा। इनमें अधिकांश दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब ओर हिमाचल से आने वाले पर्यटकों के वाहन शामिल थे। वाहनों की आमद बढ़ने के साथ श्यामपुर रेलवे फाटक, कोल ग्रांट, पुरानी, घाट रोड, चंद्रभागा के पास कई बार जाम की लगा। लेकिन हाईवे पर जाम को खोलने के लिए पुलिस नजर नहीं आई। दिनभर पर्यटक जाम से जूझते नजर आए। शाम को वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सुचारू हुआ।