फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पानी की किल्लत से बढ़ीं जनता की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्सरवाला वार्ड एक में जलापूर्ति की अवधि बढ़ाने की पुरजोर मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। शहर के वार्ड एक मिस्सरवाला क्षेत्र में जलापूर्ति की अवधि कम होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि घरों में जलापूर्ति की समय सीमा कम होने से रोजमर्रा के काम बाधित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से जलापूर्ति की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पेयजल दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिसका असर पेयजल दिक्कतों के रूप सामने आ रहा है। नगर पालिका के वार्ड एक मिस्सरवाला में घरों में जलापूर्ति की समय अवधि कम होने से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सूर्यकांत आर्य ने बताया कि घरों में जलापूर्ति महज आधे घंटे की होने से दिक्कतें आ रही हैं। पेयजल से लेकर रोजमर्रा के कामों में बाधा पड़ रही है। जल संस्थान को समस्या से अवगत कराया गया है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि गर्मियों में जलस्तर काफी घटने से ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। विभागीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाए। मिस्सरवाला की समस्या का संज्ञान लिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें