फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर हुआ पानी पानी, नालियों की बजाय सड़कों पर बहा पानी

विज्ञापन
तेज बारिश के चलते पुरानी चुंगी तिराहे पर हुआ जलभराव। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। स्थिति यह थी कि पुरानी चुंगी में हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। देहरादून रोड पर बरसाती पानी नालियों की बजाय सड़कों पर बहता रहा। सीवर के चेंबर भी ओवरफ्लो हो गए।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर में बारिश हो रही थी। दोपहर करीब एक बजे झमाझम बारिश होने के बाद पुरानी चुंगी, देहरादून तिराहा, कोहली मार्केट के सामने आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। पुरानी चुंगी में जलभराव होने से हाईवे पर दो फीट ऊंचाई तक पानी भर गया था। इस दौरान वहां पर रुक-रुक कर जाम लग रहा था। देहरादून रोड व्यापार सभा, नए कॉम्पलेक्स के आगे, पेट्रोल पंप के आगे पानी नालियों की बजाय सड़कों पर बह रहा था। चंद्रेश्वरनगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। आईएसबीटी पर रोड पर भी कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो हो रहा था। दिनभर बारिश के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी।
हाईवे पर होता वाहनों का संचालन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन होता रहा। बारिश होने से कहीं मलबा नहीं गिरा। दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रही। रोडवेज और प्राइवेट बसें इसी मार्ग से गई। एनएच श्रीनगर गढ़वाल के सहायक अभियंता सोहनलाल ने बताया कि हाईवे पर दिनभर वाहनों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें