फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जल संस्थान ने लीकेज ठीक किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जल संस्थान ने शहर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनों के लीकेज ठीक कर दिए हैं। पेयजल लाइनों में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। आईएसबीटी में रोडवेज कार्यालय के बाहर, प्राइवेट बसों की पार्किंग स्थल के पास, इंदिरा नगर आदि स्थानों पर पेयजल लाइनों में लीकेज हो गया था। जल संस्थान की टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों के लीकेज ठीक कर दिए हैं। जलकल अभियंता अरुण विक्रम सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर लीकेज होने की शिकायतें मिल रही थीं उन्हें ठीक करा दिया गया है। जहां भी लीकेज हो रहा हो स्थानीय निवासी जलकल कार्यालय या फिर विभागीय टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कहा कि, बड़ी लीकेज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वार्ड नंबर 38, 39 और 40 में आज शाम से पानी की सप्लाई पूर्व की भांति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें