फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शहीदों की याद में आयोजित किया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति की ओर से शुक्रवार को तेलीवाला में आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया। समिति की ओर से लोगों को नियमित रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नागरिकों और युद्ध में शहीद बहादुर सैनिकों की स्मृति में तेलीवाला कुआंवाला ग्राउंड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी और नगर पालिका सभासद रियासत अली मोंटी ने रिबन काटकर किया। सर्वप्रथम उन्होंने स्वयं रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि समिति समय अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्रित कर हिमालयन ब्लड बैंक को देती है। इस दौरान डॉ. सादिक अली, अनीस अहमद, नदीम, समीर, अब्दुल कादिर, वसीम खान, जावेद, मुस्तकीम, सलमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें