ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर काॅलेज में रोटरी ऋषिकेश रॉयल की ओर से विद्यार्थियों के उपयोग के लिए संजय पंवार ने अपनी माता की स्मृति में वाटर कूलर और वाटर प्योरिफायर भेंट किया। विद्यालय के प्रबंधक ने रोटरी ऋषिकेश रॉयल के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर डॉ. भावना दीक्षित, हरिओम प्रसाद, विजयपाल सिंह, राजकुमार बत्रा, कैलाश सेमवाल, संकेत गोयल, संजय पंवार, संदीप गोस्वामी, लवित जैन, केशव राजपूत, बृजेश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद