फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था की ओर से बुधवार को नगर में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आयोजित की। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारों को बुलंद किया। बुधवार को पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। यात्रा के जरिए छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना का उत्साहवर्द्धन किया। समिति अध्यक्ष आशा कोठारी और गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल की अगुवाई में आयोजित यात्रा में पाकिस्तान की कायराना करतूत की निंदा की गई। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें