फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जरूरतमंद छात्रों को वितरित किए गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ऋषिकेश की ओर से पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज के छात्रों को 30 स्वेटर वितरित किए। छात्रों को नैतिक शिक्षा के लिए गीता प्रेस की ओर से मुद्रित कहानी की पुस्तकें भी वितरित की गई, ताकि वे बुराई से दूर रहकर अच्छे नागरिक बन सकें। क्लब की अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने कहा कि इनरव्हील क्लब सदैव शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहता है और गरीब विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। उनके हौसले बुलंद हैं, लेकिन सर्दी के आगे वे भी कमजोर पड़ जाते हैं। आज दिया गया यह उपहार उन्हें सर्दी से बचाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। इस मौके पर रितू असूजा, रेखा गर्ग, रेनू गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें