फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीराम के अवतार की कथा का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मनीराम रोड स्थित श्रीदुर्गाशक्ति मंदिर में श्रीश्यामा संखी मंडली की ओर से आयोजित श्रीराम कथा का दूसरे दिन कथा व्यास दिनेश सेमल्टी शास्त्री ने भगवान श्रीराम के अवतार की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि निराकार परमात्मा, जो कण-कण में व्याप्त है और जिसका कोई रूप-रंग नहीं है, वही धर्म की रक्षा और भक्तों के कल्याण के लिए सगुण रूप धारण कर अवतार लेते हैं। उन्होंने राम अवतार के अनेक वर्णन जिनमें वृंदा का श्री विष्णु को श्राप, नारद का श्रीनारायण को श्राप, भगवान कि ओर से मनु-शतरूपा को वरदान और जय-विजय को तीन जन्मों तक निशाचर होने का श्राप शामिल हैं। इस अवसर पर अंकुर कुकरेजा, राजीव आहुजा, एसके शर्मा, अंशु आहुजा, रंजना कुकरेजा, उमा शर्मा, ऋतु अरोड़ा, मधुलिका शर्मा, रीना डींगरा, भावना धमीजा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें