मसूरी जाने के एयरपोर्ट पहुंचें वीवीआईपी
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में होने वाली हाई प्रोफाइल शादी में शिरकत करने आ रहे वीवीआईपी और अतिथियों से जौलीग्रांट एयरपोर्ट गुलजार रहा। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा।
मसूरी में डीएलएफ के मालिक के पी सिंह की पोती के शादी समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के आने सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा, अमर सिंह आदि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर विशेष विमानों से अतिथियों को देहरादून लाने की व्यवस्था है। एयरपोर्ट से विशेष वाहनों से उन्हें रायपुर थानों मार्ग से मसूरी ले जाया जा रहा है। वीवीआईपी लोगों की आवाजाही से पुलिस, प्रशासनिक मशीनरी और खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
शादी में शिरकत करने वाले अतिथियों की संख्या लगभग 167 बताई जा रही है, जिनमें 40 वीवीआई शामिल हैं। अधिकांश मंत्री, नौकरशाह, व्यवसायी और मीडिया जगत के प्रतिनिधि बताए जा रहे हैं। रविवार को भी कई वीवीआईपी अतिथियों के आने की संभावना है। शनिवार को अपेक्षाकृत अधिक यात्रियों के आने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रौनक रही।