संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती के स्वयंसेवियों की ओर से नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड थीम पर अभियान चलाया गया। नगर पालिका मुनि की रेती क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से नशा न करने की अपील की गई।
स्वयंसेवियों ने करीब 378 परिवारों से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया। समारोह में नशा न परोसने की शपथ दिलाई। लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से बढ़ते नशा के कुप्रभावों पर निशाना साधा।
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। बौद्धिक सत्र में नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिज्लवान ने कहा कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से हम बीमारियों से बच सकते हैं। यदि हम सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा को अलग-अलग करके रखते हैं तो इससे खाद बनाने और रीसाइकलिंग करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन सिंह, राजूलाल, पूजा नौटियाल, प्रतिभा पंवार, कुलबीर बुटोला, सुशील कुकरेती, पुष्पा शर्मा, सागर खंडूड़ी, मंजू मेहरा आदि उपस्थित रहे।