फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ इकाई शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने बापूग्राम, 20 बीघा और मीरानगर में स्वच्छता रैली निकाली। रैली में स्वयंसेवियों ने वेस्ट मैनेजमेंट कूड़ा प्रबंधन और पॉलिथीन की हानियों के बारे में जागरूक कर नुक्कड़ सभा आयोजित की। शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र में रामकृष्ण मिशन मठ के सच्चिदानंद चक्रवर्ती ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कार्य कर रही है। रामकृष्ण मठ की ओर से सभी स्वयंसेवियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, माधुरी रावत, चमन सिंह, रवि, मनोज कुमार गुप्ता, शगुन, विष्णु गुप्ता, विजय यादव, आकाश, मनीष आर्य, अमन, अनुजपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें