फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हवाई यात्रियों के लिए अचच्छी खबर...देहरादून-बंगलुरू के बीच विस्तारा ने शुरू की सीधी उड़ान

Fri, 22 Mar 2024 12:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ानें हो गई हैं।
विज्ञापन
एक फरवरी से शुरू होगी फ्लाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी विस्तारा ने बृहस्पतिवार से देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू कर दी है। जिसके बाद हवाई यात्रियों के पास देहरादून-बंगलूरू के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मौजूद हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई। जिसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बंगलूरू को रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ानें हो गई हैं।

180 सीटर विमान से की फ्लाइट शुरू 
वहीं देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है। जिसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं। जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट शुरू की है।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  बीस साल में भाजपा ने लगाई 33 फीसदी की छलांग, चुनावी रणनीति को दी लगातार धार

विलंब से पहुंचीं दिल्ली और मुंबई की उड़ानें

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई वाली दो उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंचीं। इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे़ पांच बजे के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटा विलंब से शाम 6:50 बजे पहुंचीं। वहीं इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली उड़ान शाम छह बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें