फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: कार्यकर्ताओं से बोले सपा नेता- चर्चा के लिए लखनऊ मत आओ, उत्तराखंड में मेरा कार्यक्रम लगाओ

Thu, 26 Oct 2023 02:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बदरी-केदार धाम के दर्शन के बाद सपा नेता अखिलेश यादव परिवार संग लौट गए। यहां कुछ देर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव ने कहा उत्तराखंड में सपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर फिर से पार्टी उत्तराखंड में अपनी खोई जमीन फिर से खोजेगी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव परिवार के साथ बदरी-केदार धाम के दर्शन के बाद देहरादून एयरपोर्ट से लखनऊ लौट गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजाक में कहा आप पार्टी से जुड़ी चर्चा के लिए लखनऊ मत आओ, बल्कि उत्तराखंड में मेरा जल्द कार्यक्रम करवाओ।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ बदरी-केदार धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आए थे। अखिलेश ने कहा उत्तराखंड में सपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर फिर से पार्टी उत्तराखंड में अपनी खोई जमीन फिर से खोजेगी।

नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के द्वारा उत्तराखंड में किए कार्यों को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान फुरकान अहमद कुरैशी, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ.-सत्यनारायण सचान, सुरेंद्र सिंह राणा, चंद्रशेखर, हेमा बोरा, मो. उस्मान, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाई, वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम
विज्ञापन


फ्लाइट के विलंब से पहुंचने पर वापसी में हुई देरी
लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे के विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। जिस कारण अखिलेश यादव को अपने बच्चों के साथ वापसी के लिए एयरपोर्ट के वीआईपी गेस्ट हाऊस में करीब पौने दो घंटे तक रुकना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:10 के स्थान पर 5:12 बजे पहुंची। और 4:45 के स्थान पर 5:40 बजे एयरपोर्ट से वापस रवाना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें