फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गुमानीवाला में 1.20 करोड़ के बैली ब्रिज का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहरी विकास मंत्री बोले-विकास कार्यों में नहीं होने देंगे धन की कमीI
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बने बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



बुधवार लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। आपदा के दौरान उन्होंने लगभग सभी जगह विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थायी समाधान के लिए निर्देशित किया था। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शीघ्र इस पर धरातल पर कार्य दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अगस्त में भारी बारिश के कारण कैनाल रोड पर गुमानीवाला से रुषा फार्म और भट्टोवाला को जोड़ने वाली पुलिया बह गई थी। उन्होंने अगले दिन ही निरीक्षण के दौरान बैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, दिनेश पयाल, प्रधान दीपिका व्यास, मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, मदन धनोला, रुकमा व्यास, संदीप कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें