ढालवाला में उत्तराखंड के टॉपर सौरभ राणाकोटी को शुभकामनाएं देते विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में उत्तराखंड में टॉपर के लिस्ट में ऋषिकेश के सौरभ राणाकोटी ने स्थान पाया है। ढालवाला स्थित सौरभ राणाकोटी के निवास पर पहुंचकर आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
बता दें कि मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में सौरभ रणाकोटी ने 720 में से 675 अंक पाकर प्रदेश में स्थान पाया है। आईसीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सौरभ राणाकोटी ऋषिकेश के टॉपर भी रहे हैं। इस दौरान विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं हैं केवल आवश्यकता उन प्रतिभाओं को तराशने की है। विस अध्यक्ष ने सौरभ के शिक्षक पिता मोहन लाल राणाकोटी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श शिक्षा देकर के सौरभ को ऋषिकेश का टॉपर बनाया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषिकेश के जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, राजेन्द्र थलवाल, ढालवाला नगर पालिका की सभासद वंदना तलवार आदि मौजूद रहे।