क्षेत्रीय विधायक द्वारा अठूरवाला में पांच लाख की विधायक निधि से नागराजा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि नागराजा देवता अठूरवाला के सैकड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोग काफी समय से मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। पांच लाख रुपये सौंदर्यीकरण पर खर्च होने के बाद मंदिर काफी अच्छा दिखाई देगा। विधायक द्वारा मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम चौधरी, हर्षपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह नेगी, आनंद सिंह, सुमेर नेगी आदि उपस्थित रहे।