फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धारकोट मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति पर आक्रोशित हुए ग्रामीण

Sun, 09 Aug 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
धारकोट रोड पर जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, पहली ही बरसात में सड़क बदहाल
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने जताया रोष, उच्च स्तरीय जांच व स्थायी समाधान की मांग
जौलीग्रांट। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के धारकोट मोटर मार्ग की जर्जर होती स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। जल निकासी के लिए स्थायी नाली नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे सड़क की परत उखड़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग की मरम्मत न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्थायी व वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़क और खिसके पुश्तों के गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


- धारकोट रोड पर नाली नहीं होने के कारण बरसात का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग को बिना देरी किए स्थायी नाली और सड़क सुधार का कार्य शुरू करना चाहिए।-प्रमेश राठौर, धारकोट।
- ग्रामीण कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है और बड़ा हादसा भी हो सकता है।-सुनील सोलंकी, उपप्रधान, सनगांव।
विज्ञापन


-धारकोट रोड की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हमारी मांग है कि उच्च स्तरीय जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। आदर्श राठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें