फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत रायवाला के ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में लग रहे एक दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि रेडिएशन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। टावर निर्माण पर रोेक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन




सोमवार को रायवाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने टावर लगाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। ग्राम प्रशासक सागर गिरी ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में लगभग सभी कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं, कनेक्टिविटी भी बेहतर है। जिसको देखते हुए उक्त क्षेत्र में नया मोबाइल टावर लगाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए टावर के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। विरोध करने वालों में सूरज चौहान, बबली, बीना राणा, चंद्रकला यादव, गुलाब सिंह, गबर सिंह, यशोधरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें