फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जन समस्याएं सुनने पहुंचे एसडीएम का ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी ग्रांट के ग्रामीणों ने नए शहर बसाने की योजना का किया पुरजोर विरोध
विज्ञापन




माजरी ग्रांट के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम का घेराव कर नए शहर बसाने के विरोध किया। एसडीएम स्थानीय जन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से वार्ता करने अधिकारियों के साथ माजरी ग्रांट गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार की इस योजना का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

शनिवार को तहसील के अधिकारी माजरी ग्रांट पहुंचे। ग्रामीणों ने लामबंद होकर सरकार की इंटीग्रेटेड सिटी का मुद्दा उठाकर उपजिलाधिकारी के सामने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेन्द्र सिंह ताज ने कहा कि सरकार ग्रामीणों को बेघर करना चाहती है। अब इस मुद्दे पर सरकार के नुमाइनों का घिराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम प्रधान अनिल पाल ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर शोषण किया जा रहा है। किसी भी सूरत में नए शहर बसाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने दी जाएगी। नए शहर के लिए कोई भी अपनी जमीन नहीं देगा। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह, फूल सिंह, सोम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा, अनमोल दीप समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें