फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रानीपोखरी और जौलीग्रांट में बिजली की कटौती, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी और जौलीग्रांट के स्थानीय निवासी बिजली की कटौती से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन




रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि इन दिनों उमस से लोगों को बुरा हाल है। ऊर्जा निगम रात और दिन में कई बार बिजली की कटौती कर रहा है। जिससे पेयजल का संकट भी झेलना पड़ रहा है। अमित मनवाल ने कहा कि हिमालयन चौक से जौलीग्रांट वाले हिस्से की तरफ अधिक बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। कलम सिंह गुनसोला, अनूप सिंह, आनंद सिंह, अमरीश डोभाल ने बिजली की कटौती बंद करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ मदन मोहन बहुगुणा ने बताया कि रात में रोस्टिंग और दिन में कनेक्शनों और लाइनों की मरम्मत के कारण कुछ समय के लिए कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें