ऋषिकेश। हरिपुरकलां-मोतीचूर बस्ती जाने वाला एक मात्र अस्थाई संपर्क मार्ग अचानक सुखी नदी के बड़े जल स्तर के चलते पूरी तरह से बाधित हो गया। बस्ती के लिए मार्ग खोलने के लिए ग्रामीण युवा आगे आए और कुछ ही दूरी पर वैकल्पिक मार्ग बना डाला।
बीते शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश ने सुखी नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इससे मोतीचूर बस्ती जाने वाले अस्थायी मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से बस्ती का एक मात्र रास्ता बाधित हो गया। बस्ती के युवाओं ने बाधित मार्ग से कुछ ही दूरी पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की मशक्कत शुरू की। युवाओं की मदद के लिए उजेपी पार्टी के युवा नेता कनक धनाई भी मदद कर आवागमन शुरू कराया। ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने बताया कि देर से सूचना मिलने बाद मशीन की मदद से मार्ग को दुरुस्त किया गया है।