फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीणों को दिया मशरूम का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 14 से 15 मई तक आयोजित प्रशिक्षण में गोविंद बल्लभ पंत एग्रीकल्चर एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए मशरूम उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पंतनगर के प्रोफेसर एवं संयुक्त निदेशक एसके मिश्रा और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रो. एसके मिश्र ने मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया एवं मशरूम के माध्यम से रोजगार के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में जितेंद्र क्वात्रा, अनिल चौहान, सुशील कंडवाल, राजेंद्र भंडारी, डॉ. नीरज नौटियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें