विदुषी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला को भेंट किया औषधीय पौधा: लेखक गांव
लेखक गांव थानो की निदेशक विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के साथ दून एयरपोर्ट पर मुलाकात करते हुए उन्हें लेखक गांव के बारे में जानकारी दी। विदुषी निशंक ने कहा कि लेखक गांव में पिछले दो वर्षों से साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेखक गांव वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। अपने पिता डॉ. निशंक के बारे में कहा कि उनके पिता ने 120 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं।