फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रॉफी पर विक्ट्री वाइपर्स का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल इंटर कॉलेज मैदान में वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी की ओर से कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट लीग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विक्ट्री वाइपर्स ने जीता।
विज्ञापन




आईडीपीएल इंटर कॉलेज मैदान में फाइनल मुकाबला ऋषिकेश सुपर किंग्स और विक्ट्री वाइपर्स के बीच खेला गया। एकेडमी के कोच अभिषेक नेगी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषिकेश सुपर किंग्स की टीम ने 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 76 रन बनाए। विक्ट्री वाइपर्स की टीम ने 13 ओवर में 8 विकेट गवां कर मैच की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच का खिताब लव कंबोज के नाम रहा।

विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को वीरभद्र एकेडमी के संरक्षक और समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने ट्रॉफी और इनामी धनराशि भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिलवर सिंह रावत, अमित शर्मा, मनीष राजपूत, आनंद शुक्ला, रतन सिंह थापा, विजय जुगलान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें