फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ पर ठगी करने वाले शातिर को दबोचा

विज्ञापन
ढालवाला पुलिस चौकी के बाहर फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मौजूद भीड़। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ढालवाला क्षेत्र के एक एटीएम बूथ के अंदर दिन दहाड़े ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि शातिर हरियाणा का रहने वाला है। सोमवार सुबह ढालवाला निवासी शुभम पैन्यूली 18 पुत्र कौशल किशोर अपनी बहन के साथ बाईपास मार्ग पर स्थित इंडिकेश बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने पहुंचा था। एक बार में एटीएम से केवल 2500 रुपये निकल रहे थे। इस तरह उसने दो ट्रांजेक्शन कर पांच हजार रुपये एटीएम से निकाले।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि इसी बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने एटीएम साफ करने के लिए कहा और एटीएम कार्ड को अपने हाथ मेें ले लिया। शातिर के पास एक छोटी स्वैप मशीन भी थी। एटीएम कार्ड उसने मशीन में डाला तो मशीन से बीप की आवाज आने लगी। पूछने पर वह व्यक्ति टाल मटोल करने लगा। शुभम ने बताया कि खतरे का अंदेशा लगते ही उसने अपने एटीएम को उस व्यक्ति से तुरंत छीन लिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी नटराज की ओर भागने लगा। भाग रहे व्यक्ति को पकड़ने के लिए शुभम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नटराज पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। दूसरे शातिर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग दोपहर तक ढालवाला चौकी में डटे रहे। देर शाम तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
एटीएम बूथ पर न सीसीटीवी कैमरे न सुरक्षा गार्ड
ढालवाला बाईपास मार्ग पर स्थित इंडिकेश बैंक का एटीएम काफी संदेहास्पद है। पूर्व में यहां पर एटीएम बदलने का मामला भी सामने आया था। यहां अनुसूया रावत पुत्र जगत सिंह रावत निवासी ढालवाला के खाते से शातिर ने 1 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए थे। उपभोक्ताओं के साथ बार-बार हो रही ठगी के बावजूद बैंक की ओर से एटीएम बूथ में न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं न ही यहां पर गार्ड की कोई सुविधा उपलब्ध है। साथ ही यहां पर एटीएम को फ्लेक्सों से ढककर रखा गया है।
विज्ञापन

कोट्स
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना स्थल पर अकेला गया था। भ्रमवश पीड़ित को लगा कि दो आरोपी हैं। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, प्रभारी ढालवाला चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें