फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित मोहन उप्रेती सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रचना दिवस महोत्सव की रजत जयंती पर कला एवं रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल को प्रतिष्ठित मोहन उप्रेती सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। कला जगत के जाने-माने गीतकार संगीतकार नाटककार मोहन उप्रेती की स्मृति में रचना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सुविख्यात नाट्य निर्देशक, अभिनेता एवं नाट्य गुरु श्रीश डोभाल को प्रदेश में आधुनिक रंगमंच की नींव मजबूत करने वाले कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से 1984 में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया।
मुंबई और दिल्ली का रुख करने के बजाय उन्होंने उत्तराखंड में ही रंगमंच को विकसित करने का संकल्प लिया। वर्ष 1984-85 में गढ़वाल क्षेत्र में ''शैलनट'' नाट्य समूह की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रंगमंच से जोड़ा। उनके मार्गदर्शन में अनेक कलाकार आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने रंगमंच के साथ फिल्मों और दूरदर्शन में भी अभिनय किया तथा देश-विदेश में भारतीय रंगमंच को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीश डोभाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और आत्मीयता का विषय है। यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की रंगमंचीय परंपरा और उन सभी कलाकारों का सम्मान है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद रंगमंच को जीवित रखने और आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें