फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ईगास पर्व पर लोकगायकों के गीतों की मचेगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सेवा संस्थान की पहल पर जूनियर हाईस्कूल बापूग्राम परिसर में 23 नवंबर को उत्तराखंड के सांस्कृतिक पर्व ईगास का आयोजन होगा। इसमें गढ़वाली लोकगायिका मीना राणा और लोक गायक अमित सागर गीतों की प्रस्तुति देंगे। शाम छह बजे से आयोजित कार्यक्रम का शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का उद्घाटन करेंगे। मेले में पहाड़ी व्यंजनों की स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मंगलवार को गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने आईएसबीटी स्थित प्रेसक्लब में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में दिनेश सेमवाल, औद्योगिक क्षेत्र में विरेंद्र दत्त सेमवाल, विपिन सेमवाल, शिक्षा में कमला प्रसाद भट्ट, व्यापार क्षेत्र में हितेंद्र पंवार, धार्मिक क्षेत्र में अमन नेगी को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, गोपाल सती, अरुण बडोनी, देवेंद्र नेगी, मनोज ध्यानी, विजय रावत, सुमित पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें