फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे सोमवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे सोमवार रात अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत हो गई। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 बजे चौकी शिवपुरी को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम नई पट्टी दोगी के रूप में हुई है। वहीं घायल आशीष पुत्र स्व. हुकम सिंह निवासी ग्राम मिंडेथ, पट्टी दोगी को अस्पताल भेजा गया। घायल आशीष की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों जीजा-साले बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें