फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिवपुरी पहुंची यूपी की बस, रोकने पर भागा, काटा चालान

विज्ञापन
​शिवपुरी पहुंची डबल डेकर स्लीपर बस- स्रोत- वीडियोग्रेब
विज्ञापन
यूपी के प्रयागराज से एक डबल डेकर स्लीपर बस शिवपुरी पहुंच गई। ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर जांच के लिए रोकने के दौरान चालक ने वाहन को तेज गति से दौड़ा दिया। बस के शिवपुरी पहुंचने की सूचना पर ट्रांसपोर्टर भी वहां पहुंचे और काफी एतराज जताया। विरोध के बाद परिवहन की ओर से बस का दो हजार का चालान काटा गया।
विज्ञापन

प्रयागराज की युवती की शादी शिवपुरी के होटल में होनी थी। वहां से युवती के परिजन और रिश्तेदार बस में सवार होकर सोमवार सुबह 11 बजे ऋषिकेश पहुंचे। यहां बस को पूर्णानंद पार्किंग में खड़ा करना था लेकिन युवती के परिजन बस लेकर ब्रह्मानंद मोड़ से सीधे शिवपुरी के लिए निकल पड़े। इस वाहन को न तो तपोवन तिराहा पर मुनिकीरेती यातायात पुलिस ने रोका, न ही तपोवन पुलिस चौकी के बाहर रोका गया। बस फर्राटा भरते हुए नीरगड्डू से ब्रह्मपुरी स्थित आरटीओ चेकपोस्ट पर पहुंच गई। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बस को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। चेकपोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने नंबर के आधार पर बस का दो हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र से गुजर रहे कुछ ट्रांसपोर्टरों ने इस बस का पीछा किया। शिवपुरी में जिस होटल को बारात के लिए बुक किया गया था बस वहां जाकर रुकी। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने ब्रह्मपुरी आरटीओ चेकपोस्ट पर आकर विरोध किया।

- शिवपुरी पहुंची 6200 एमएम व्हील बेस की बस
पर्वतीय क्षेत्राें में 44 एमएम व्हील बेस की बसों का ही संचालन हो सकता है लेकिन नियमों को ताक पर रखकर 6200 एमएम व्हील बेस की बस शिवपुरी पहुंच गई। ट्रासंपोर्टर गजेंद्र नेगी ने कहा कि इस रूट पर 44 एमएम व्हील बेस से अधिक की बस नहीं चल सकती है। ऋषिकेश से 15 किमी दूर शिवपुरी तक जाते हुए कोई अनहोनी न हो, इसके लिए हाईवे पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियाें ने भी इस बस को नहीं रोका।
विज्ञापन


इनसेट
नारसन बार्डर से शिवपुरी तक कागज नहीं हुए चेक
- प्रयागराज एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत डबल डेकर स्लीपर बस उत्तराखंड के नारसन बार्डर से 88 किलोमीटर शिवपुरी बाजार में पहुंच गई लेकिन सड़क पर यातायात पुलिस, परिवहन विभाग हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश की ओर से इसके कागजात चेक नहीं किए गए। जब ट्रांसपोर्टरों ने इसके ऑनलाइन कागज चेक किए तो इसका टैक्स 30 सितंबर 2025 तक ही वैध मिला।

ऋषिकेश से शिवपुरी की ओर जा रही डबल डेकर बस को ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर रोकने के लिए इशारा करने के दौरान बस तेजी से आगे निकल गई थी। विभाग की ओर से इसका दो हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया है।
विज्ञापन

-रश्मि पंत, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें