फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अज्ञात महिला का शव मिला

Mon, 08 Jun 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालवाला टीम को रेस्क्यू अभियान के दौरान कौडियाला से आगे गंगा में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को थाना मुनि की रेती पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र राणा ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष है। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई की अज्ञात महिला देवप्रयाग में गंगा में समाई कार से लापता महिलाओं में से एक होगी। शिनाख्त के लिए महिला का शव एम्स के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें