फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिव चौक से डीएम कैंप कार्यालय तक नासूर बना अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण होने से रोजाना लगता है जाम, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन




देशी-विदेशी पर्यटकों की इस क्षेत्र में रहती है आवाजाही

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अंतर्गत शिव चौक से डीएम कैंप कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। अतिक्रमण लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की भूमि पर है। लोनिवि दुगड्डा उपखंड लक्ष्मणझूला का कार्यालय भी यही है। यहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर डीएम पौड़ी का कैंप कार्यालय है। बावजूद इसके अतिक्रमण नासूर बना है। शिव चौक से डीएम कैंप कार्यालय तक अतिक्रमण की वजह से रोजाना जाम लगता है।

स्वर्गाश्रम से लेकर डीएम कैंप कार्यालय की दूरी करीब तीन किमी है। इस आंतरिक रूट पर वर्षभर नीलकंठ यात्रा संचालित होती है। लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन की इस सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण पसरा है। सबसे अधिक समस्या शिव चौक से डीएम कैंप कार्यालय तक बनी हुई है। शिव चौक पर लोनिवि की सड़क के नालियों के ऊपर एक दर्जन से अधिक दुकानें संचालित हो रही हैं। बांबे घाट पर अवैध वाहनों की पार्किंग लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन


पर्यटक स्थल होने के कारण इस क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। अतिक्रमण के कारण यहां जाम लगता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हाईकोर्ट ने नगर निगम, वन विभाग समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन




अभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उसके बाद ही आंतरिक सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही शिव चौक पर डीएम कैंप कार्यालय तक अतिक्रमण को तोड़ा और हटाया जाएगा। - अनुज चौहान, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें