फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाया, एक ओझल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित स्टर्डिया के पास गंगा में नहा रहे दो लोग नदी की तेज धारा में बहने लगे। नदी में बहने से उनमें चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। उनकी चीखपुकार सुन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद एक व्यक्ति को सकुशल बचा लिया है। जबकि दूसरा नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। स्टर्डिया फैक्टरी के समीप गंगा में लालबाबू पुत्र शिव शाह, हाल निवासी गली नंबर 31 शिवाजी नगर, ऋषिकेश मूल निवासी-ग्राम सिसवा सारन थाना बेरिया पश्चिमी चंपारण बिहार और उसका भतीजा सुनील कुमार (22) पुत्र लक्ष्मीशाह नहा रहे थे। नहाने के दौरान सुनील आगे निकल गया और वह गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा। उसको बचाने के लिए जैसे ही लालबाबू नदी में कूदा तो उसके भी हाथ पांव फूल गए, जिससे वह भी नदी में बहने लगा। जिसे रेस्क्यू कर बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें