फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट: भानियावाला में यूकेडी ने भाजपा का पुतला फूंका, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग

Sat, 17 Oct 2026 02:33 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भानियावाला में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर विरोध जताते हुए भाजपा का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। वहीं इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान

यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की जनता न्याय की मांग कर रही है।  प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें